Monday, July 21, 2008

woh thi

वोह थी ...
चांदनी सी,
फूलों की लड़ी सी,
बारिश की झड़ी सी,
वोह थी ...

वोह थी ...
गुनगुनी धूप सी,
अल्हड़ रूपसी,
वोह थी ...

वोह थी ...
बहती धारा,
साहिल का किनारा,
इन्द्रधनुष न्यारा,
वोह थी ...

चली गई वोह मुझे छोड़,
टूट गई उसके जीवन की डोर,
पीछे रह गया मैं अकेला,
और मेरे आसुओं का रेला,
और रह गया एक मीठा मौन,

वोह थी ... ... ...

No comments: