Tuesday, September 3, 2013

उठ गया मित्रों..
नींद नहीं आई.. ऐसी खबर देखी क़ि रहा न गया..

पेशे-नज़र..एक खबर.. थोड़ी इधर और थोड़ी उधर..


पीएम ने बीजेपी लीडरों.. आडवाणी जी, सुषमा स्वराज व अरुण जेटली को मिलने बुलाया..
बुलाया था संसद चलने में गतिरोध दूर करने की बात करने.. जिससे लटके हुए "बिल" पास हो सकें..

अरे पीएम कहते यार..
संसद चलने दो..
इस गोरमिंट को थोडा और..
देश को छलने दो..

करवा दो लटके बिल पास..
मेरे संतरी-मंतरी हैं उदास..
सब लगाए हैं आस..
संसद चलने दो..

हमेशा मैडम की चलती है..
अभी तो वो हैं गईं इंडिया से बाहर..
क्योंकि वो गुप्त हैं बीमार..
थोड़ी मेरी भी तो चलने दो..
थोड़ी मेरी भी तो चलने दो..
संसद चलने दो..

बिल जब हो जाएँगे पास..
नये भष्ट अवसर पैदा होंगे हज़ार..
लगने दो घोटालों का अंबार..
संसद चलने दो..

अरे पीएम कहते यार..
संसद चलने दो..

जय हो.. बम बम..

No comments: